Chatra News: जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न
चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति से प्राप्त व्यक्तिगत वन पट्टा दावों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सिमरिया अनुमंडल अंतर्गत टंडवा अंचल के ग्राम चिरलौंगा एवं उलातु से प्राप्त कुल 20 व्यक्तिगत वन पट्टा दावों पर विचार किया गया। अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की अनुशंसा एवं वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण के उपरांत 06 व्यक्तिगत वन पट्टा दावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत दावों का कुल रकबा 13.53 एकड़ है। बैठक में शेष 14 व्यक्तिगत वन पट्टा दावों पर विचारोपरांत यह पाया गया कि वे वन अधिकार अधिनियम के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.