चतरा, जुलाई 3 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में गुरूवार को जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार के द्वारा सेवानिवृत्ति उपरांत सभी प्रकार के पावना देकर पांच शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी इकबाल कासिम, प्रभाग प्रभारी अविनाश कुमार राय, वीरेंद्र कुमार, राम राय नरेश तिवारी कामदेव रविदास संतोष कुमार राकेश कुमार राजेश सिंहा मंजु साहू सुरेश रविदास कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश कुमार तथा अमृत कुमार आदि उपस्थित थे। सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों में शशिकांत पांडे मध्य विद्यालय आरा, सपना सिंहा मध्य विद्यालय ग्वालटोली, सुशीला होरो उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोल, मो आफताब आलम उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुरा और अशोक कुमार वर्मा उत्क्रमित मध्य विद्...