Chatra News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
चतरा, नवम्बर 9 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसारा डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत इटखोरी प्रखण्ड के धुना पंचायत के रजवार ,राजपुर,रक्सी गांव में नालसा स्कीम के तहत अधिकार मित्र पुनम देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सोनी कुमारी, बिटु कुमारी, मधु कुमारी, दिलीप कुमार ने जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को नालसा द्वारा 15 स्कीम के तहत जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवेदन प्राप्त कर उनका सूची तैयार किया गया। इसके अलावे समाज में और भी कई मुद्दों पर जैसे नशा मुक्ति,डायन प्रथा,महिला हिंसा आदि पर भी चर्चा की गई। इस शिविर में अधिकार मित्र के अलावा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.