चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय सिमरिया में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद और रंजन कुमार मिश्रा ने छात्राओं को शिक्षा का अधिकार और साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही अपना ओटीपी ,यूपीआई पिन या बैंक ...