Chatra News: जिला परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला परिषद कार्यालय, चतरा में बुधवार को जिला परिषद बोर्ड-सह-समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष वृज किशोरी तिवारी ने की। बैठक में जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक में जिला परिषद क्षेत्र की सीमाओं पर चेकपोस्ट लगाकर चुंगी वसूली का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, कोयला ढुलाई के लिए पूर्व से निर्मित पथों के समानांतर अलग मार्ग बनाने का निर्देश सीसीएल को दिया गया, ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। जिला परिषद की विभिन्न परिसंपत्तियों में दुकान निर्माण कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।बैठक में नगर परिषद द्वारा वाहनों से नियमित टैक्स वसूली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.