Chatra News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया निरीक्षण
चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह ने मंगलवार को गिद्धौर एवं बारियातु क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए वितरण पंजी और स्टॉक की जांच की। साथ ही दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को उपभोक्ताओं के बीच निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभुकों को सही वजन के साथ समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने दुकानदारों को वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने की हिदायत देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.