चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। जिप सदस्य सुभाष यादव और कांग्रेस नेता सुभाष दास टंडवा अस्पताल के कुव्यवस्था पर भड़क गये। बताया गया कि अस्पताल में चार डाक्टर होने के बावजूद एक मात्र महिला डाक्टर गीतांजलि मौजूद थी। जबकि अन्य अनुपस्थित थे। इस संबंध कांग्रेस नेता ने सिविल सर्जन से बात कर स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि टंडवा अस्पताल में बुखार खांसी के अलावा कुछ दवा नहीं मिलता। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि एक डाक्टर अंजलि छूट्टी पर है जबकि एक डिप्टेसन में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...