Chatra News: जाने-माने व्यवसायी का आकस्मिक निधन
चतरा, नवम्बर 17 -- Chatra News: पत्थलगड्डास, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के जाने-माने व्यवसायी, गोलू टीवीएस के संचालक सह समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल उर्फ परकू साव (उम्र 62 वर्ष) का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने पत्थलगड्डा स्थित अपने आवास पर सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्थलगड्डा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत अग्रवाल क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में शामिल थे। उनके निधन से व्यवसायिक जगत व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। उनके निधन की खबर से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है साथ ही परिचितों, शुभचिंतकों व स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शिव शंकर अग्रवाल का निधन, नेत्रदान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.