चतरा, अक्टूबर 3 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को भारत क्लब चतरा के तत्वावधान में शहीद विनय कुमार भारती फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान ने मैदान में फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उद्घाटन मैच रांची और गया की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में रांची के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और बेहतरीन रणनीति के साथ गया की टीम पर दबाव बनाए रखा। रांची की टीम ने दो गोल दागकर मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नकुल स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज, चतरा और कोडरमा महिला टीम के बीच होगा...