Chatra News: जल संरक्षण को लेकर जागरुकता मार्च का किया गया आयोजन
चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जेएसएलपीएस के तत्वावधान में कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता मार्च से संबंधित ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रतापपुर प्रखंड के 20 आदिवासी बहुल गांवों में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभाओं में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सैकड़ो पीभीटीजी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह अनुसूचित जनजाति समुदाय के सदस्य, महिलाएं,समूह की महिलायें एवं बच्चे शामिल हुए। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, जल संचयन, वर्षा जल के सदुपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं भविष्य के लिए जल संरक्षण के महत्व के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.