Chatra News: जलमा में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
चतरा, जुलाई 23 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित जलमा खेल मैदान में बुधवार को न्यू जागृति क्लब, जलमा के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पंचायत के मुखिया पति भोला राम ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जुडवा ब्रदर्स सिमरिया और युवा क्लब पिपरवार की टीम आमने-सामने हुई।रोमांचक मुकाबले में जुडवा ब्रदर्स सिमरिया ने युवा क्लब पिपरवार को 1-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की। न्यू जागृति क्लब के सदस्य गोबिंद भोक्ता ने बताया कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों से लगभग 50 टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.