चतरा, जुलाई 29 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा आम्रपाली रोड के लकराही मोड़ से चुन्दरु मंदिर फोरलेन रोड तक कोयले की ट्रांसपोर्टिग से रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। कहीं रोड में गड्ढे तो कहीं गड्ढों में रोड। इससे आम लोगों को चलना दुश्वार हो रहा है। लिहाजा जर्जर रोड की मरम्मत कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता सुभाष दास के नेतृत्व में बुधवार को टंडवा सिमरिया और केरेडारी रोड को जाम कर दिया गया। दस बजे दिन से ट्रांसपोर्टिग ठप होने की सूचना मिलने पर जीएम संजीव कुमार के निर्देश पर चंद्रगुप्त के पीओ भूषण कुमार आंदोलन कारियों से वार्ता करने पहुंचे। कांग्रेस नेता सुभाष दास ने कहा कि कोयले की ट्रांसपोर्टिग से रोड भयावह हो चुकी है। लिहाजा सीसीएल फ़ौरन मरम्मत कराये, गार्ड की बहाली हो तथा साफ सफाई के लिए कर्मियों को रखा जाय। इस मामले में पीओ ...