Chatra News: जबड़ा में साइबर ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये, थाने में दिया आवेदन
चतरा, अक्टूबर 14 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक पिता और पुत्री के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1 लाख 50 हजार 977 रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और हंटरगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया है। जानकारी के अनुसार जबड़ा गांव के चन्दर यादव के बैंक ऑफ इंडिया, गोसाईडीह शाखा के बचत खाते से 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर 72 हजार 900 रुपये कट गए। वहीं उनकी पुत्री के खाते से उसी दिन दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर 77 हजार 977 रुपये काट लिया गया। दोनों खातों से पैसे कटने का मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर आया तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित तुरंत बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंचे और प्रबंधक से शिकायत की। प्रबंधक ने बताया कि यह निकासी साइबर फ्रॉड के जरिए की गई है। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.