चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। नगरपालिका क्षेत्र के विकास और आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर चतरा नगर पालिका कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के झारखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह चतरा विधायक जनार्दन पासवान, नगरपालिका पदाधिकारी विनीता कुमारी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम चन्द साहू समेत सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में व्याप्त नाली, सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं ही हमारी प्राथमिकता हैं। चत...