Chatra News: जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर सघन जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर आम लोगों को अफीम के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। अभियान के दौरान पुलिस ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करने, दूसरों से करवाने या इसका सेवन करने पर कानूनन 10 वर्ष तक की कठोर सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही, अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाली जमीन भी जब्त की जा सकती है। सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने आम जनता से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.