चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा संवाददाता समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में भू-अर्जन पदाधिकारी शशिकांत सिनकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान आमजनों द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, राशन कार्ड, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। भू-अर्जन पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों एवं मामलों को क्रमवार देखा तथा संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी...