चतरा, अक्टूबर 13 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। इस दौरान आमजनों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन पर उपायुक्त ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले सामने आए। उपायुक्त ने आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई कर समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जनश...