चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को उपायुक्त रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में आवास योजना, सर्वजन पेंशन, भूमि विवाद, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर आमजनों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की ई-जनसमाधान पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी मामलों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्...