Chatra News: जतराहीबाग देवी मंडप में पंडाल के पास पार्किंग संकट, पूजा में बढ़ेगा जाम
चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। शहर के जतराहीबाग चौक देवी मंडप के पास दुर्गा पूजा के दौरान इस बार भी जाम की समस्या गंभीर होने की आशंका है। यहां पूजा पंडाल मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। यह सड़क चतरा को हजारीबाग से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सामान्य दिनों में भी चौक के आसपास वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था पर और अधिक दबाव पड़ेगा।जतराहीबाग के पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजा के दिनों में शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग यहां आते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ सड़क पर पैदल श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना रहती है। जाम का सबसे बड़ा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.