Chatra News: जंगल काटकर पोस्ता की खेती करते दो अफीम तस्कर गिरफ्तार
चतरा, नवम्बर 14 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के साम्भे गांव अंतर्गत पिपराडीह टोला में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई करते दो आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में साम्भे टोला पिपराडीह निवासी उमेश गंझु उर्फ महेन्द्र गंझु और केश्वर गंझु शामिल हैं। पुलिस ने इसके पास से 500 ग्राम पोस्ता का बीज भी जब्त किया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराडीह में वन भूमि की कटाई कर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें लावालौंग थाना प्रभारी चंदन सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम ने त्वरित कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.