Chatra News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का चतरा रहा बंद
चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि रांची में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चतरा मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय को बंद रखा। इस दौरान शहर के केशरी चौंक से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया। चौंक चौराहों पर चक्का जाम कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के केशरी चौंक पर चक्का जाम धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से सड़क से जाम हटाने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद प्रशासन ने धरना समाप्त करा दिया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया। हंटरगंज और जोरी भाजपा मंडल के द्वारा सोमवार को आंदोलन के दौरान छात्रों की हुई पिटाई के विरोध में हंटरगंज में चक्का जाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.