चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पिछले छह माह से सफाई का कमियों को ट्रांसपोर्टिग कंपनियों द्वारा मजदूरी भुगतान नहीं करने से क्षुब्ध कर्मियों ने राहम मोड़ में कोयले की ट्रांसपोर्टिग ठप कर दिया। शनिवार को डीएसपी के आश्वासन पर दो बजे दिन ट्रांसपोर्टिग आरंभ हुआ।बताया गया कि टंडवा पिपरवार रोड के कोयला और डस्ट को झाड़ू लगाने के लिए ट्रांसपोर्टिग कंपनियों द्वारा 49 सफाई का कमियों को मजदूरी भुगतान किया जाता था। परन्तु पांच छह माह से कंपनियों ने भुगतान बंद कर दिया है। इससे क्षुब्ध होकर कर्मियों ने दस बजे दिन से ट्रांसपोर्टिग ठप कर दिया। सफाई कर्मियों का कहना है कि काम करवा कर कंपनियो के लाइजनर भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस मामले में राहम के मुखिया विश्वजीत उरांव ने बताया कि नयीपारम और राहम को मिला कर 49 कर्मियों से साफ सफाई का काम लि...