Chatra News: छह महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी कल से हड़ताल पर
चतरा, जुलाई 25 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने छह महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मी लीला वती देवी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हम लोगों को पिछले छह महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हम सभी लोग 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को फरवरी महीने से मानदेय का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.