Chatra News: छत से गिरने से बिरहोर युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के खुट्टीकेवाल खुर्द पंचायत के गोपालपुर बिरहोर टोला में छत से गिरने से एक बिरहोर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक राजदेव बिरहोर के 35 वर्षीय पुत्र राजेश बिरहोर है। परिजनों के अनुसार राजेश अपने घर की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हाथ में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.