Chatra News: छठ महापर्व पर भी बसों की संख्या में नहीं हुआ इजाफा
चतरा, नवम्बर 13 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। पर्व के मद्देनजर जहां बाजारों में खरीदारी की चहल-पहल बढ़ गई है, वहीं बस स्टैंड पर अब तक यात्रियों की सामान्य दिनों जैसी ही आवाजाही देखी जा रही है। छठ को लेकर बसों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पहले से निर्धारित संख्या में ही बसों का परिचालन हो रहा है। बस स्टैंड में शुक्रवार को भी यात्रियों की विशेष भीड़ देखने को नहीं मिली। लोग सामान्य दिनों की तरह अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। छठ पर्व के दौरान दूसरे शहरों से घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है, लेकिन फिलहाल इसका असर बस स्टैंड पर दिखाई नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- Chatra News: छठ सामग्री की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.