Chatra News: चोरी गई सोलर बैट्री और इनवर्टर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। पुलिस ने जरेडा द्वारा स्थापित सोलर ऊर्जा प्रणाली से चोरी की गई बैट्री और इन्वर्टर बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बुधवार के सुबह सूचना मिली कि सिलदाग पंचायत के भंगिया गांव में जरेडा द्वारा लगाए गए सोलर ऊर्जा प्लेट से बैट्री और इन्वर्टर की चोरी कर ली गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि चोरी का सामान मंधनिया गांव निवासी अरमान खान उर्फ जब्बार खान के घर पर रखा गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया। इस दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.