Chatra News: चोरी का जेवर खरीदनेऔर बेचनेवालों को मयूरहंड पुलिस ने भेजा जेल
चतरा, नवम्बर 13 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। चोरी के जेवर खरीदने वाले दो दुकानदार और बेचने वाले को मयूरहंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेवर बेचने वाला मयूरहंड प्रखंड के ढोढी गांव निवासी करमा के विजय सोनी और इटखोरी के दिलीप सोनी शामिल है। घटना को लेकर मयूरहंड पुलिस ने जेवर खरीदने वाले दो दुकानदार और बेचने वाले शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर सुषमा देवी ने दो दुकानदार और अपने बेटे शक्ति सिंह के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया था। शक्ति अपने ही घर के जेवर चुराकर दो दुकानदार के पास बेच दिया था। बेचने के समय मां घर से बाहर गई थी। घर जब आई तब अपने गहने नहीं मिले। छानबीन के बाद महिला मयूरहंड थाना पहुंची। आवेदन के आधार पर पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.