चतरा, अक्टूबर 31 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि । टंडवा पिपरवार रोड के मंडेर निवासी 21 वर्षीय लालमुनि तिर्की की दूर्घटना में मौत के 34 घंटे बाद सीओ गौरव राय के प्रयास से टंडवा पिपरवार रोड में कोल ट्रांसपोर्टिग आरंभ हो गया। बताया गया कि मृतका के परिजनों को चार लाख तथा घायलों के इलाज के लिए 50 हजार भुगतान के बाद शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे सीओ ने जाम हटवाया। बताया गया गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे हाइवा के चपेट में आने से मंडेर निवासी लालमुनि की मौत हो गयी थी। परिजन और ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर 34 घंटे तक एनटीपीसी और सीसीएल का कोल ट्रांसपोर्टिग नहीं होने दिये। यह भी पढ़ें- Chatra News: टंडवा में एक्सीडेंट से क्यों बढ़ा मौत और जाम का ग्राफ लिहाजा सीओ गौरव राय के दबाव पर कोल ट्रांसपोर्टरों के द्वारा साढ़े चार लाख मुआवजा भुगतान के बा...