Chatra News: चार दिनों से लापता ऑटोचालक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने कराया मुक्त
चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: चतरा संवाददाता चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से ऑटो चालक तिलक यादव को सकुशल मुक्त करा लिया। साथ ही दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव निवासी कैलाश दांगी और बिहार के गयाजी जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के पतलुका गांव निवासी मनोज कुमार शामिल है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित एसआईटी नें बिहार के गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगांई थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप चैलीखार नदी किनारे घने जंगल में स्थित एक वीरान घर से तिलक को मुक्त कराने में सफलता पाई है। अभियान में बाराचट्टी थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान भी शामिल थे। अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद तिलक ने पुलिस को बताया कि वह 13 सितंबर को रोज की तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.