Chatra News: चारू गांव के अधेड़ का शव नदी से बरामद, पानी की तेज धार में बहने की आशंका
चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के चारु गांव निवासी 55 वर्षीय अर्जुन मिस्त्री का शव बुधवार की शाम चारु नदी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को बकचुंबा गांव में काम करने के लिए अर्जुन मिस्त्री गए थे चुम्मा से घर लौट के क्रम में नदी में आई बाढ़ के तेज बहाव में अर्जुन मिस्त्री बह गए । घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पूरी रात तथा बुधवार दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार शाम चारु नदी के किनारे उनका शव मिला।शव मिलने की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजपुर पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.