Chatra News: चतरा सांसद से मिले एनटीपीसी के जीजीएम, टंडवा के विकास पर जोर
चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी परियोजना प्रमुख जीजीएम मनीष खेत्रपाल ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह से शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान चतरा सांसद ने टंडवा में बिजली की समस्या, पेयजल, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को कहा। वहीं परियोजना प्रमुख मनीष खेत्रपाल ने जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल का भरोसा सांसद को दिया। मौके पर एनटीपीसी के एचआर हेड तन्मय दत्ता, अभिषेक आनंद, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.