चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: चतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसा चतरा सांसद मिले बाल वैज्ञानिक रोशन से, मदद का दिया भरोसा सांसद ने रोशन को आर्थिक सहयोग का दिया भरोसा पत्थलगड्डा प्रतिनिधि

बाल वैज्ञानिक रोशन की पहचान प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक पत्थलगड्डा के समीप एसबीआई बैंक शाखा के पास निवास कर रहे दसवीं कक्षा के होनहार छात्र एवं अपनी नई खोजों से पहचान बना चुके बाल वैज्ञानिक रोशन प्रसाद कुशवाहा के प्रतिभा की गूंज अब शासन-प्रशासन तक पहुंच गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रोशन कुमार से मुलाकात कर उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना की साथ ही उसे कॉपी कलम देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने रोशन को न केवल आर्थिक मदद बल्कि उनकी आगे की उच्च शिक्षा में सहयोग करने का बड़ा वादा भी किय...