Chatra News: चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने किया इटखोरी चौक में सुपर मॉल का शुभ उद्घाटन
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी चौक में क्षेत्र में खरीदारी के नए केंद्र के रूप में सुपर मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सुपर मॉल खुलने से स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर और किफायती कपड़े उपलब्ध होंगे। अब खरीदारी के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता और बेहतर ग्राहक सेवा की कामना की। मॉल के प्रोपराइटर राजू गुप्ता सपरिवार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए नवीनतम डिजाइन के कपड़े तथा प्रमुख ब्रांडों के परिधान किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: हंटरगंज के डुमरी में श्यामाकांत फ्यूल सेंटर का उद्घाटन उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.