चतरा, अक्टूबर 13 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। पूरे शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए निर्धारित जगह भी उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में लोग बाइक और कार सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे मुख्य बाजार समेत प्रमुख सड़कों पर जाम लग जाता है। इससे राहगीरों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती है। सामान्य दिनों में भी यह समस्या बनी रहती है, लेकिन दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- Chatra News: त्रिशूल क्लब के पास पार्किंग का संकट, दुर्गापूजा में मारवाड़ी मोहल्ला हो जाता है जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...