Chatra News: चतरा में विश्वकर्मा पूजा की धूम, तैयारियां अंतिम चरण में
चतरा, सितम्बर 15 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले भर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां जोर-फिर से चल रही हैं। तकनीकी संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, गैरेज और फैक्ट्रियों में पूजा समिति के सदस्य भव्य आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा के स्वागत की भव्य तैयारी है। विभिन्न चौक-चौराहों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। मूर्तिकारों के पास भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की बुकिंग अंतिम चरण में है और कारीगर मूर्तियों को फिनिशिंग टच देने में व्यस्त हैं। फैक्ट्रियों और सर्विस सेंटरों में पूजा के दिन विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की धूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.