चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिले की सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे तेज रफ्तार कोयला वाहनों पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क के देल्हो घाटी में लगातार हो रहे दर्दनाक हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव और सिमरिया एसडीओ प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर एक संयुक्त सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान निर्धारित गति सीमा की धज्जियां उड़ाकर भाग रहे कोयला लदे 5 बड़े हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से कोल ट्रांसपोर्टरों और नियम कानून ताक पर रखने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है。 यह भी पढ़ें- Chatra News: एनएच-522 पर शहीद जवान की मौत के बाद फूटा गु...