Chatra News: चतरा में देह व्यापार की सूचना पर चांदनी रेस्टोरेंट में छापेमारी
चतरा, अगस्त 22 -- Chatra News: चतरा संवाददाता शहर के परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच युवतियां सहित दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिये गये सभी युवक और युवतियों को सदर थाना में रखा गया है। बताया गया कि चांदनी रेस्टोरेंट में युवक युवतियों के अनैतिक गतिविधियों की सूचना जिले के एसपी अनिमेष नैथानी को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापामारी की. अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट में कुछ देर के लिये अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को भी पूछताछ के लिए थाना ले गयी। पुलिस यह पता लगाने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.