Chatra News: चतरा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धनरोपनी में आई तेजी
चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला में गुरुवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिली है। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने लगा है, जिससे धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है। सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों में किसान परिवार खेतों में उतरकर रोपनी करते नजर आए।बारिश से जहां कृषि कार्यों को गति मिली है, वहीं खरीफ फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण रोपनी का काम प्रभावित हो रहा था और खेत सूखे पड़े थे। अब लगातार हो रही बारिश से खेती के लिए अनुकूल माहौल बन गया है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर हुई यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.