चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। शहर के केशरी चौक स्थित गौरक्षणी के सामने जमीन पर दखल-दहानी कराने के दौरान बीते 2 सितंबर को हुई अगलगी की घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला रीना देवी (पति स्व. नरेश प्रसाद कसेरा) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। रांची के देवकमल अस्पताल में इलाजरत रीना देवी ने शाम करीब चार बजे दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

घटना का कारण बताया जाता है कि व्यवहार न्यायालय के आदेश पर जमीन पर दखल-दहानी कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान जमीन पर पहले से रह रहे लोगों की ओर से कार्रवाई का विरोध किया गया, इसी बीच पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना हुई, जिसकी चपेट में रीना देवी आ गयीं। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पुत्र धीरज कुमार और सदर थाना के एएसआई प...