चतरा, अक्टूबर 28 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत मंगलवार की देर शाम बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का अवैध गांजा को सदर थाना क्षेत्र के सिकिद नदी के करीब से वरना कार से जप्त किया गया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन नें बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चतरा-जोरी मुख्य मार्ग पर स्थित डाढ़ा मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान एक सफेद रंग की वरना कार काफी तेजी से चतरा शहर की ओर से आती दिखी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक पुलिस को चकमा देकर गाड़ी भगाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा...