चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चतरा जिले के सभी प्रखंडों में शनिवार से दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू किया गया। शिविर 22 और 23 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुधार के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में मुख्य रूप से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की व्यवस्था की गई है। फॉर्म-6 के माध्यम से वैसे युवा, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और वे पहली बार मतदाता बनने के योग्य हैं, नए मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: एसआईआर को लेकर सभी 374 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर शुरू वहीं फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने तथा फॉर्म-8 ...