चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि त्योहारों के मौसम में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता की पहचान करना और मिलावट मिलने पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। हालांकि, घरेलू स्तर पर किए जाने वाले परीक्षण मिलावट का केवल शुरुआती संकेत देते हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रयोगशाला में जांच कराना आवश्यक है। चतरा के फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश कुमार मरांडी ने बताया कि जिले में अब तक 137 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। इनमें से 89 नमूने जांच के लिए भेजे गए जिसमें 80 सही पाये गये। वहीं जांच में नौ दुकानदारों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार जुर्...