चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिला पुलिस प्रशासन को राज्य सरकार की ओर से 19 नई बोलेरो वाहन उपलब्ध कराई गई हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग डायल-112 समेत पुलिस की आपातकालीन सेवाओं और अन्य पुलिस कार्यों में किया जाएगा।एसपी ने बताया कि इससे पूर्व भी राज्य सरकार की ओर से जिले को 19 नई बोलेरो उपलब्ध कराई गई थी। अब 19 और वाहन मिलने के बाद जिले के पुलिस प्रशासन को कुल 38 नए वाहन प्राप्त हो चुके हैं। इन वाहनों को जिले के 14 थानों में आवश्यकतानुसार वितरित किया गया।नई गाड़ियों के उपलब्ध होने से पुलिस की परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। विशेष रूप से अफीम तस्करी, उग्रवादी गतिविधियों, आपराधिक घटनाओं तथा अन्य म...