चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा की, स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी और शिक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। दौरे की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से हुई, जहां उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्...