Chatra News: चतरा जिला के न्यायाधीशों एवं उनके परिजनों ने किया वृक्षारोपण
चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा विधि संवाददाता जिला के सभी न्यायाधीष और उनके परिजनों ने सोमवार को सामूहिक रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के आवास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान फूल, नीम, पीपल, बरगद, आम और अमरूद सहित फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई। न्यायाधीशों के परिजनों के साथ-साथ न्यायालय कर्मियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। वृक्षारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और भूजल स्तर में गिरावट जैसी समस्याओं का सबसे बड़ा समाधान वृक्षारोपण ही है। पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देने के साथ-साथ वर्षा को बढ़ाने, वायु को शुद्ध करने और जैव विविधता को बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.