चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिले के युवा गायक अनुराग कुमार ने अपनी गायकी के दम पर संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। अनुराग मुलत: चतरा जिला के चौर कठौतिया गांव का रहने वाला है। उनके पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने अपने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भगवान से अनुराग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उनकी इच्छा है कि उनका बेटा संगीत के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करे तथा चतरा का नाम देश-विदेश में रोशन करे। अनुराग ने इसी वर्ष रागा एंटरटेनमेंट के रांची आइडल सीजन-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए युवाओं को पछाडकर सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 15,000 की नगद पुरस्कार भी जीता। रांची आइडल सीजन-1 में अनुराग को अनुभवी निर्णायकों के सामने अपनी गायकी प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिला। प्रतियोगिता...