Chatra News: चंद्रगुप्त के सुशी कंपनी आफिस में दिनदहाड़े आंधाधुंध फायरिंग, एक गार्ड घायल
चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि चतरा जिले के टंडवा थाना अंतर्गत सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कोयले की उत्पादन कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के उड़सू स्थित अस्थाई आफिस में अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दी है। दो अपराधियों ने आफिस के अंदर प्रवेश कर आंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गये। इस गोलीबारी में प्राइवेट एसआइएस के एक जवान 35 वर्षीय रविश कुमार यादव का घायल हो गया। जवान को बाये हाथ के बांह में गोली लगी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। इस फायरिंग में अपराधिक संगठन राहूल दूबे गैंग ने पर्चा फेंक कर कंपनी के जीएम आरएस यादव को जान मारने की धमकी दी है। यह घटना रविवार की दोपहर लगभग 2 बजकर 25 मिनट की उस वक्त की है जब आफिस के अंदर कुछ लोग अंदर थे और घायल जवान बरामदे में निहत्था पहरा दे रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.