चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि टंडवा के अम्बेडकर चौक के एक घर में घूसकर सोना चांदी के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने गाडीलौग निवासी अभिषेक चौरसिया उर्फ कलटा 22 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला कांड संख्या 4/26 मे दर्ज है। इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने बताया कि जनवरी माह में तीन आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। तीसरा नामजद अभियुक्त अभिशेक छह माह से फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...