चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उमाढ़ाकी गांव में घर के बाहर बंधे दो बैलों की चोरी का मामला सामने आया है।घटना चार अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित किसान टुकन गंझू ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि दोनों बैल घर के बाहर बंधे थे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर उन्हें खोलकर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो बैल गायब मिले। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।पीड़ित किसान ने बताया कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में बैलों की चोरी होने से धान रोपनी का कार्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने चोरी से करीब 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात कही है। बैलों के अभाव में खेती-किसानी का कार्य भी बाधित हो रहा है...