चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के पर किरकिरा गांव में 18 एकड़ भूमि के स्वामित्व को लेकर रविवार को विवाद गहरा गया। वन विभाग पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीण विवादित भूमि में हल लेकर उतर गए और जुताई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए अगले आदेश तक जुताई पर रोक लगा दी।ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि उनके पूर्वजों के नाम खतियान में दर्ज है। उनका दावा है कि जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन एवं पंजी-दो (रजिस्टर-2) में भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं, इस भूमि की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी नियमित रूप से होती रही है। इसके बावजूद वन विभाग इसे वन भूमि बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे कई बार वन प्रमंडल ...